चीन पर निर्भरता खत्म करने की बड़ी तैयारी: भारत ने Rare Earth Magnets के लिए मिशन शुरू किया
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (21/11/2025): भारत अब टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। चीन द्वारा Rare Earth सप्लाई में संभावित बाधा को देखते हुए केंद्र सरकार ने ₹7,300 करोड़ का Rare Earth Magnet Development Mission लॉन्च किया है। इस परियोजना का लक्ष्य भारत को हाई-टेक मैग्नेट्स के उत्पादन में ग्लोबल प्लेयर बनाना है।
सरकारी योजना के तहत ₹6,500 करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर, जबकि ₹800 करोड़ ऑपरेशंस विकसित करने में खर्च किए जाएंगे। फिलहाल देश की Rare Earth Magnets की सालाना मांग 4,000 टन है, जो जल्द 8,000 टन तक पहुँचने का अनुमान है। सरकार की इस नई नीति से 6,000 टन घरेलू उत्पादन क्षमता स्थापित की जाएगी, जिससे आने वाले वर्षों में भारत की विदेशी निर्भरता काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
Rare Earth Magnets का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, स्मार्ट स्पीकर्स, पावर विंडो सिस्टम्स, वॉशिंग मशीन, मेडिकल इक्विपमेंट और विंड टर्बाइनों जैसे कई हाई-वैल्यू सेक्टर्स में होता है। अभी भारत इनका 90% से अधिक आयात चीन से करता है, जिससे सप्लाई चेन पर बड़ा खतरा बना रहता है।
नई नीति से देश में मैग्नेट मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, प्रॉसेसिंग और सप्लाई चेन स्टार्टअप्स के लिए कई नए अवसर खुलने वाले हैं। EV सेक्टर की तेज़ी और Renewable Energy की बढ़ती मांग को देखते हुए यह योजना Indian auto industry और Clean Tech सेक्टर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।
आने वाले 5 साल Rare Earth Magnets पर आधारित बिज़नेस, स्टार्टअप्स और टेक मैन्युफैक्चरिंग के लिए Golden Era हो सकते हैं। Make in India और Atmanirbhar Bharat मिशन के तहत यह कदम भारत की टेक्नोलॉजी इंडिपेंडेंस की दिशा में मील का पत्थर बन सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।