दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया Dadri Children’s Hospital का अवलोकन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (21/11/2025): दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने गुरुवार को दादरी रेलवे रोड स्थित Dadri Children’s Hospital का अवलोकन किया। और कहा कि यह अस्पताल हमारे क्षेत्र के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ देगा।
इस दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) ने बताया कि यह अस्पताल क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं (Modern Medical Facilities) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक है। अस्पताल में डॉ. मनीष कुमार एवं डॉ. अनुज कुमार श्रीवास्तव जैसे अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में बच्चों के इलाज की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र के नन्हें-मुन्नों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह संस्थान दादरी सहित आसपास के इलाकों के बच्चों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।