सुपरटेक इको विलेज-2 में तेज रफ्तार कार ने तीन हाउसकीपिंग कर्मचारियों को रौंदा
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (21/11/2025): बिसरख थाना क्षेत्र स्थित सुपरटेक इको विलेज-2 सोसाइटी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पार्किंग रैंप पर तेज रफ्तार कार तीन हाउसकीपिंग कर्मचारियों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। घटना में तीनों कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा आज सुबह लगभग 8 बजे हुआ, जब सोसाइटी निवासी राहुल अपनी कार पार्किंग की ओर ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रैंप पर पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और वहीं काम कर रहे कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी।
घटना में जख्मी हुए कर्मचारियों की पहचान इस प्रकार है
मनीराम (40 वर्ष), निवासी बुआरा, मध्य प्रदेश
राजू (40 वर्ष), निवासी सिलरा, मध्य प्रदेश
मोनिका देवी (30 वर्ष), निवासी गजपुरा, मैनपुरी (उत्तर प्रदेश)
ये तीनों सोसाइटी में हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर कार्यरत हैं और हादसे के समय रैंप के पास सफाई का काम कर रहे थे।
सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक राहुल को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामला सड़क सुरक्षा और पार्किंग प्रबंधन पर भी सवाल खड़े करता है, क्योंकि सोसाइटी में पहले भी वाहन नियंत्रण और रैंप की ढलान को लेकर निवासी चिंता जता चुके हैं। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में नाराजगी दिखाई दी। तेज रफ्तार गाड़ियों पर नियंत्रण और पार्किंग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने की जरूरत है, ताकि ऐसे हादसे भविष्य में न हों।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।