तिमारपुर में अटल कैंटीन का शिलान्यास: 5 रुपए में मिलेगा पेट भर पौष्टिक भोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (21 November 2025): दिल्ली के तिमारपुर स्थित संजय बस्ती में शुक्रवार को अटल कैंटीन योजना के तहत एक नई अटल कैंटीन का शिलान्यास किया गया। इस कैंटीन का उद्देश्य गरीबों, श्रमिकों, गीग वर्कर्स और जरूरतमंद लोगों को मात्र ₹5 में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि शहर में 100 अटल कैंटीन शुरू कर दी जाएं, जहां सुबह और दोपहर मिलाकर 1000 लोगों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। निर्माण कार्य अब तुरंत शुरू होगा।शिलान्यास कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद, उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, तिमारपुर के विधायक सूर्य प्रकाश खत्री सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि “रेखा गुप्ता का यह कदम उसी दिशा में बढ़ता हुआ एक मजबूत प्रयास है। आम आदमी पार्टी झूठ फैलाने में लगी थी, जबकि रेखा गुप्ता की सरकार भूख मिटाने का काम कर रही है।’’ तिवारी ने कहा कि यह उत्तर पूर्वी दिल्ली में पहला अटल कैंटीन शिलान्यास है और इसके लिए उन्होंने सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर काम रोकने और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया।
दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने अटल कैंटीन को अंत्योदय की भावना से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा कि जब यह रसोई तैयार होगी, तो यहां से निकलने वाला हर निवाला गरीबी के खिलाफ एक हथियार साबित होगा। मंत्री ने बताया कि कैंटीन में FSSAI और NABL प्रमाणित स्वच्छ रसोई होगी और स्थानीय महिलाओं व स्वयं सहायता समूहों को रोज़गार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम दिल्ली को स्मार्ट के साथ–साथ एक “सेंसिटिव सिटी’’ बनाने की दिशा में बड़ी पहल है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की टीम सत्ता का सुख लेने नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने आई है। उन्होंने कहा कि “दिल्ली की झुग्गियों में 40 सालों से विकास नहीं हुआ, लेकिन हमारी सरकार ने पहले दिन से ही बस्तियों के लिए 700 करोड़ का फंड निर्धारित कर दिया।’’ उन्होंने पुराने शासन पर झुग्गीवासियों को बरगलाने और विकास रोकने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार झुग्गीवालों को तोड़ने नहीं, बल्कि उन्हें अधिकार देने आई है। उन्होंने कहा कि झुग्गी हो या कोठी, दिल्ली में हर नागरिक को बराबर का अधिकार मिलेगा और हर गरीब के सिर पर पक्की छत का सपना पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “5 साल के कार्यकाल का एक–एक पल जनता के लिए समर्पित रहेगा। दिल्ली पटरी पर लौट रही है और तेजी से बदल रही है।”
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 25 दिसंबर को पूरे दिल्ली में 100 अटल कैंटीन एक साथ खोल दी जाएंगी, जिससे कोई भी गरीब भूखा न सोए। आज तिमारपुर में किए गए शिलान्यास के साथ इस मिशन की शुरुआत हो गई है। यह कदम दिल्ली में सामाजिक सुरक्षा, खाद्य उपलब्धता और गरीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा परिवर्तन लाने की उम्मीद रखता है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।