रबूपुरा में निर्माणाधीन मकान ढहने का मामला: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (20 November 2025): रबूपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हुक्म सिंह में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से हुए भीषण हादसे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को तीसरी मंजिल का लेंटर खोलने के दौरान अचानक पूरी संरचना ढह गई, जिससे कई मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और NDRF की टीमें मौके पर पहुँचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 11 मजदूरों को बाहर निकाला। इलाज के लिए अस्पताल ले जाए जाने पर जीशान (22), शाकिर (38), कामिल (20) और नदीम (25) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दानिश (21), फरदीन (18), रहीस (27), उमेश (24), सितारा (22), दिव्यांश (02) और पायल (10) का उपचार किया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था और घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। इस संबंध में आरोपी महावीर सिंह, गौरव और राजबाला पत्नी महावीर निवासी नगला हुक्म सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना में लापरवाही का एक और नाम सामने आने पर पुलिस ने मनोज माहेश्वरी, निवासी मोहल्ला कानून गोयान, जेवर को आज फलैदा कट से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

हादसे की जानकारी मिलते ही जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है और सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।