2017 के बाद बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर: सीएम योगी आदित्यनाथ

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (18/11/2025): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत सरकार की जितनी भी प्रमुख योजनाएँ लागू होती हैं, उनमें उत्तर प्रदेश लगातार टॉप-3 में जगह बना रहा है। उन्होंने बताया कि एक समय था जब केंद्र सरकार के आंकड़ों में यूपी का नाम न के बराबर दिखता था और राज्य हमेशा बॉटम-5 में रहता था। लेकिन 2017 के बाद प्रशासन, मंत्रियों और जनता के बीच बेहतर संवाद और जनसहभागिता ने परिस्थितियों को बदल दिया। उन्होंने कहा कि “किसी भी योजना की सफलता जनता की भागीदारी से ही संभव होती है, और यही यूपी को शीर्ष राज्यों में ले गया है।”

सीएम योगी ने कहा कि समाधान की दिशा में चलकर ही सफलता मिलती है। समस्या पर ध्यान लगाने से केवल निराशा बढ़ती है। उन्होंने युवाओं, अधिकारियों और संस्थानों को लगातार सकारात्मक प्रयास करने की सलाह दी। योगी ने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर क्षेत्र में जरूरी हो चुकी है लेकिन तकनीक मनुष्य को संचालित करे, ऐसा कभी नहीं होना चाहिए। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी और डिजिटल इंडिया मिशन ने स्किल और स्केल को जोड़कर देश को नई दिशा दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति है और इस युवा ऊर्जा को दिशा देने के लिए केंद्र सरकार ने मुद्रा, स्टार्टअप और कौशल विकास जैसी योजनाओं को लागू किया। कोविड के समय भी भारत ने नई शिक्षा नीति के जरिए स्किल पावर बढ़ाने का बड़ा कदम उठाया। उन्होंने लखनऊ को एआई और तकनीकी शिक्षा के उभरते केंद्र के रूप में भी रेखांकित किया।

देश की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि सच्चे मित्र की पहचान संकट के समय होती है। ऑपरेशन ‘सिंधु’ में भारत की क्षमता दुनिया ने देखी और इसमें उत्तर प्रदेश का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सीएम योगी ने बताया कि ब्रह्मोस मिसाइल लखनऊ में बनी है और यह यूपी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिना शुल्क भूमि उपलब्ध कराकर इस परियोजना को आगे बढ़ाया, जिसका लाभ आने वाले वर्षों में यूपी को हर साल 300 से 500 करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में मिलेगा।

सीएम योगी ने कहा कि यूपी के युवा आज ड्रोन टेक्नोलॉजी में भी नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंधु के दौरान जिन ड्रोन का उपयोग हुआ और जिसने पाकिस्तान तक को चौंका दिया, वे भी यूपी में बने थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की रक्षा, तकनीक, स्टार्टअप और सरकारी योजनाओं की क्रियान्वयन क्षमता—हर क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।