National News (18/11/2025): देश की टॉप 50 कंपनियों (निफ्टी-50) ने पिछले तिमाही में इतिहास रचते हुए ₹2,37,000 करोड़ का जबरदस्त प्रॉफिट कमाया है। यह लगातार दूसरी बार है जब इन कंपनियों का प्रॉफिट ₹2 लाख करोड़ से ऊपर गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था की तेजी और कॉर्पोरेट सेक्टर की मजबूत स्थिति को दर्शाते हैं।
सेक्टर के हिसाब से देखें तो बैंकिंग सेक्टर सबसे आगे है, जिसने कुल मुनाफे का 26% अकेले कमाया। इसके बाद आईटी सेक्टर का योगदान 12% और ऑइल कंपनियों का हिस्सा 11% रहा। एफएमसीजी कंपनियों ने 10%, ऑटो उद्योग ने 8%, जबकि पावर और टेलीकॉम सेक्टर ने 5-5% का योगदान दिया। बाकी सेक्टरों का संयुक्त योगदान 23% रहा।
कंपनी-वार प्रॉफिट में भी कई बड़े नामों ने दम दिखाया। आईटीसी सूची में सबसे ऊपर रही और उसने ₹19,727 करोड़ का प्रॉफिट कमाया। एसबीआई ने ₹19,600 करोड़,
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ₹19,407 करोड़, एचडीएफसी बैंक ने ₹18,835 करोड़, आईसीआईसीआई बैंक ने ₹13,502 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया।
मजबूत मांग, सतर्क खर्च नियंत्रण और कई सेक्टरों में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की रफ्तार ने कंपनियों की कमाई बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है। आने वाले महीनों में तिमाही नतीजे और भी बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।