दिवालिया होने से ₹1,000 करोड़ की कंपनी तक: Wakefit कैसे बना भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन मैट्रेस ब्रांड

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (17/11/2025): दिवालिया होने के बाद हार मानने के बजाय अंकित गोयल ने एक ऐसा बिज़नेस आइडिया खोजा जिसने भारत के मैट्रेस उद्योग को बदलकर रख दिया। उन्होंने देखा कि मैट्रेस बनाने में इस्तेमाल होने वाला फोम बेहद सस्ती कीमत पर मिलता है, लेकिन मार्केट में वही मैट्रेस कई गुना महंगे दामों पर बिकते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह थी—बीच में मौजूद कई मिडिलमैन, जैसे wholesaler, distributor और retailer, जिनकी वजह से उत्पाद का दाम बहुत बढ़ जाता था।

अंकित ने इसी समस्या में एक बड़ा अवसर देखा। उन्होंने तय किया कि मैट्रेस सीधे ग्राहक तक पहुँचाए जाएंगे और बीच के सभी मिडिलमैन को हटा दिया जाएगा। इसी सोच के साथ शुरू हुआ Wakefit—भारत का पहला पूरी तरह ऑनलाइन मैट्रेस ब्रांड। लेकिन ऑनलाइन मैट्रेस बेचना आसान नहीं था, क्योंकि लोग बिना देखे मैट्रेस खरीदने के लिए तैयार ही नहीं होते थे।

इस चुनौती को दूर करने के लिए Wakefit ने एक ‘जीनियस ऑफर’ दिया—100 दिन का फ्री ट्रायल। ग्राहक मैट्रेस को 100 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते थे और संतुष्ट न होने पर उसे वापस कर सकते थे। इतना ही नहीं, कंपनी ने डिलीवरी की सबसे बड़ी समस्या को भी समाधान किया। Wakefit ने मैट्रेस को खास मशीनों से वैक्यूम-पैक कर एक छोटे से बॉक्स में पैक करना शुरू किया, जिससे डिलीवरी जल्दी, आसान और सस्ती हो गई।

Wakefit की यह इनोवेटिव स्ट्रैटेजी तेजी से सफल हुई और ब्रांड पूरे भारत में लोकप्रिय हो गया। मात्र कुछ सालों में ही कंपनी ने 10,000 रुपये से 15,000 रुपये तक के किफायती मैट्रेस ऑनलाइन बेचकर मार्केट में मजबूत पकड़ बना ली। नतीजा यह हुआ कि Wakefit ने FY25 में ₹1,000 करोड़ का रेवेन्यू हासिल कर लिया — यह साबित करते हुए कि सही आइडिया और सही execution किसी को भी ज़ीरो से टॉप तक पहुंचा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।