2026 में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, IMF की रिपोर्ट ने बढ़ाई उम्मीदें
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (17/11/2025): अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ताज़ा वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2026 में दुनिया की सबसे तेज़ बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जीडीपी ग्रोथ दर 2026 में 6.2% रहने की उम्मीद है, जो चीन (4.2%), सऊदी अरब (4.0%) और अमेरिका (2.1%) जैसे बड़े देशों से काफी अधिक है।
दुनिया की औसत विकास दर जहां लगभग 3.1% रहने का अनुमान है, वहीं भारत की तेजी यह दिखाती है कि देश में मजबूत आर्थिक आधार, बढ़ती घरेलू मांग और नीति सुधार एक नया विकास मॉडल तैयार कर रहे हैं। स्टार्टअप, टेक सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विस सेक्टर—हर क्षेत्र भारत की इस रफ्तार में अपनी भूमिका निभा रहा है।
IMF की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि स्पेन, ब्राजील, मैक्सिको, कनाडा, यूके और साउथ अफ्रीका जैसे देश भी ग्लोबल ग्रोथ में योगदान दे रहे हैं, लेकिन भारत की लगातार मजबूत प्रदर्शन ने दुनिया के अर्थशास्त्रियों और निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
भारत ने 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखा है। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलें देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, डिजिटल इकोनॉमी और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर भारत को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में सबसे आगे ले जाएंगे।
भारत की तेज़ आर्थिक रफ्तार और सुधारों का यह सिलसिला अगर जारी रहता है, तो 2047 का लक्ष्य अब पहले से अधिक संभव नज़र आता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।