GREATER NOIDA (17/11/2025): शिक्षक नेता डॉ कुलदीप मलिक ने शिक्षकों की BLO ड्यूटी से मुक्ति की मांग की है। यह मांग उन्होंने अपने फेसबुक लाइव के माध्यम से सरकार से की जिसका कई संगठनों में खुलकर समर्थन किया है।
अपने फेसबुक लाइव के माध्यम से शिक्षक नेता डॉ.कुलदीप मलिक ने बताया कि एक तरफ जहां सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य चरम पर है वहीं दूसरी ओर सरकार शिक्षकों की BLO के रूप में ड्यूटी लगाकर, उन्हें शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करके विधार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है।
डॉक्टर मलिक के अनुसार फरवरी माह में हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा प्रस्तावित है और हाल ही में हाई स्कूल एवं इंटर की डेट शीट भी आ चुकी है वही माध्यमिक विद्यालयों का शिक्षक आज BLO की ड्यूटी कर रहा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज कई माध्यमिक विद्यालयों में आधे से ज्यादा शिक्षक BLO की ड्यूटी में व्यस्त है जिसके कारण विद्यार्थियों का शैक्षणिक कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ उन्होंने जूनियर एवं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी का उदाहरण देते हुए गौतम बुद्ध नगर स्थित दादरी क्षेत्र के एक विद्यालय का उदाहरण देते हुए बताया की दादरी क्षेत्र के एक जूनियर हाई स्कूल में जहां लगभग ढाई सौ बच्चे अध्यनरत है और आठ शिक्षक उस संस्थान में कार्यरत हैं, जिनमें से सात शिक्षकों की BLO के रूप में ड्यूटी लगाई गई है और एक शिक्षक मेडिकल लीव पर है। यानी आठ शिक्षकों में से कोई भी शिक्षक विद्यालय में शैक्षणिक कार्यों के लिए उपलब्ध नहीं है। डॉक्टर मलिक के अनुसार यह वह विद्यालय है जहां से शिक्षक एमएलसी आदरणीय श्री चंद शर्मा जी का निवास मात्र कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। डॉ मलिक ने इस विद्यालय का नाम तो अपने फेसबुक लाइव में नहीं बताया लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया की कोई भी इस बारे में जानकारी लेना चाहे तो वह जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने खुलासा करते हुए यह भी बताया कि ऐसा केवल यह है एक विद्यालय नहीं है बल्कि उनकी जानकारी में ऐसे बहुत सारे विद्यालय है।
उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इस विषय में संज्ञान लेते हुए सभी शिक्षकों को जल्द से जल्द BLO ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।