Greater Noida News (17/11/2025): ग्रेटर नोएडा में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए बिसरख थाना पुलिस ने एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुपरकास्ट के पास कच्ची सड़क से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से चोरी की गई 9 मोटरसाइकिलें, 2 स्कूटी और 2 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा, संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विनय उर्फ छोटा राजा, विपिन उर्फ कलुआ और सुमित उर्फ नेपाली के रूप में हुई है। यह गिरोह काफी समय से नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। चोरी किए हुए वाहनों को ये आरोपी सस्ते दामों पर बेच देते थे। इनके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पुलिस टीम बरामद वाहनों का रिकॉर्ड मिलान संबंधित थानों से करा रही है। बिसरख पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।