उत्तराखण्ड महोत्सव में CM योगी बोले- लोक-संस्कृति की एकजुटता ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की पहचान
टेन न्यूज नेटवर्क
Lucknow News (17/11/2025): लखनऊ में आयोजित 10 दिवसीय ऐतिहासिक उत्तराखण्ड महोत्सव का शुभारंभ हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर ‘उत्तराखण्ड दर्पण 2025’ स्मारिका का विमोचन किया गया। CM योगी ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोक-परंपरा और लोक-संस्कृति को एकजुट कर आगे बढ़ाना ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की वास्तविक अभिव्यक्ति है।
CM योगी ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार अवध के प्रभु श्रीराम और उत्तराखण्ड के बद्री विशाल व चारों धाम की पवित्रता इस महोत्सव में एक साथ दिखाई देती है, उसी प्रकार भारत की विविध संस्कृति एकता को मजबूत करती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मार्गदर्शन को इस आयोजन के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि उत्तराखण्ड का नागरिक देश के किसी भी क्षेत्र में अपनी देशभक्ति और स्थानीय संस्कृति से सहज रूप से जुड़ जाता है।
संकट के समय लोकगीत और लोककला ही इतिहास को सुरक्षित रखती हैं। उन्होंने बताया कि भारत के कई गौरवशाली अध्यायों को विदेशी इतिहासकारों ने दबाया, लेकिन लोक परंपराओं ने उन्हें आज भी जीवित रखा है। उन्होंने लोक संस्कृति, लोक खानपान और कला को मंच देने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ इसी सांस्कृतिक एकता पर आधारित है।
‘उत्तराखण्ड महोत्सव’ हमारी लोक-संस्कृति को जीवंत रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने याद दिलाया कि उत्तराखण्ड ने देश को जनरल बिपिन रावत जैसे प्रथम CDS और अनेक वीर सैनिक दिए हैं, जो भक्ति और शक्ति दोनों का प्रतीक हैं। मां गंगा, यमुना, सरयू और शारदा जैसी पवित्र नदियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह नदियाँ प्रदेश की भूमि को समृद्ध बनाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए आवश्यक हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।