नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, जानें कौन आगे–कौन पीछे?

टेन न्यूज नेटवर्क

Bihar News (14 November 2025): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की 243 सीटों पर आज मतगणना शुरू होते ही रुझानों की बौछार शुरू हो गई है। रिकॉर्ड तोड़ मतदान (पहले चरण में 65% और दूसरे चरण में 69%) के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार सत्ता की चाबी किस गठबंधन के हाथ लगेगी। एग्ज़िट पोल्स में जहां एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है, वहीं मतगणना के शुरुआती रुझान भी चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बनाते जा रहे हैं।

इस बार नीतीश सरकार के 28 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है, जिनमें बीजेपी के 16 और जेडीयू के 12 मंत्री शामिल हैं। मंत्री होने का दबाव और सीट बचाने की चुनौती, दोनों के बीच ये दिग्गज किस तरह टिक पाते हैं, इस पर पूरे राज्य की निगाहें टिकी हैं। शुरुआती रुझानों में कई मंत्री बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कुछ सीटों पर कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है।

रुझानों के अनुसार, तारापुर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं। बांकीपुर से पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, जाले से नगर विकास मंत्री जिवेश मिश्र, झंझारपुर से उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, बेतिया से पशुपालन मंत्री रेणु देवी, छातापुर से पीएचइडी मंत्री नीरज सिंह बबलू, और सुपौल से ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने शुरुआती बढ़त बना ली है। वहीं, हरसिद्धी सीट पर दिलचस्प रुझान सामने आए, जहां गन्ना एवं उद्योग विभाग के मंत्री कृष्णनंदन पासवान फिलहाल पीछे बताए जा रहे हैं और पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार आगे चल रहे हैं।

कुछ सीटों पर अभी रुझान स्पष्ट नहीं हैं, जैसे लखीसराय से उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, दरभंगा से राजस्व मंत्री संजय सरावगी, कुढ़नी से पंचायत राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, और साहेबगंज, बिहारशरीफ, बछवारा, अमनौर जैसी कई अन्य सीटों पर तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है।

जैसे-जैसे राउंड्स आगे बढ़ेंगे, यह साफ हो जाएगा कि मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर मजबूती से टिके हैं या जनता ने इस बार नए चेहरों को मौका देने का मन बनाया है। बंपर वोटिंग के बीच जनता का मूड किस ओर बह रहा है, एनडीए की वापसी या महागठबंधन की ताकत, इसका फैसला कुछ ही घंटों में सामने होगा। बिहार की सत्ता की असली तस्वीर आज ही तय हो जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।