मोकामा सीट पर दो दिग्गजों में भिड़ंत: अनंत सिंह का दबदबा कायम, 6 राउंड की गिनती के बाद क्या है रुझान
टेन न्यूज नेटवर्क
Bihar News (14 November 2025): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और राज्य की सबसे चर्चित तथा हाई-प्रोफाइल मोकामा सीट से बड़ी खबर सामने आ रही है। शुरुआती छह राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने निर्णायक बढ़त बना ली है।
छठे राउंड के बाद अनंत सिंह 7,993 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 22,345 वोट मिल चुके हैं, जो उनकी मजबूत स्थिति का संकेत देते हैं।
दूसरी ओर, राजद के प्रत्याशी और बाहुबली नेता सूर्यभान सिंह की पत्नी वीणा देवी दूसरे स्थान पर चल रही हैं। वह अनंत सिंह से 7,993 वोट पीछे हैं और शुरुआती रुझानों में उनकी पकड़ कमजोर दिखाई दे रही है।
तीसरे स्थान पर जनसुरज पार्टी के उम्मीदवार प्रियदर्शी पियूष हैं, जो 17,422 वोटों से पीछे चल रहे हैं। चौथे स्थान पर आप (AAP) के प्रत्याशी डॉ. राजेश कुमार रत्नाकर हैं।
मोकामा सीट इस बार भी पूरे बिहार में सुर्खियों में रही है। दुलारचंद हत्याकांड और उसके बाद अनंत सिंह की गिरफ्तारी के कारण यह सीट लगातार राजनीतिक बहस के केंद्र में रही। लेकिन शुरुआती रुझान साफ संकेत दे रहे हैं कि मोकामा में अनंत सिंह एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए वापसी करते नजर आ रहे हैं।
आने वाले राउंड की गिनती और अंतिम परिणाम बेहद अहम होंगे, लेकिन फिलहाल मोकामा से JDU कैंप में खुशी की लहर दिख रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।