Red Fort Blast: शहीद अमर कटारिया के परिवार से मिले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (13 नवंबर, 2025): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने श्रीनिवासपुरी जाकर हाल ही में हुए दिल्ली धमाके (Delhi Blast) में शहीद हुए अमर कटारिया (Amar Kataria) के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह हमला देश की आत्मा पर चोट है और सरकार इस कृत्य के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शेगी नहीं।

सचदेवा ने बताया कि एन.आई.ए. (NIA) अब इस धमाके की जांच कर रही है और भारत सरकार हर सूरत में इस हमले के मास्टरमाइंड्स (Masterminds) को बेनकाब कर उन्हें सजा दिलाएगी। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में जान गंवाने और घायल हुए लोग देश के प्रति अपने साहस के प्रतीक हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “मैं इस धमाके में मृत और घायल हर व्यक्ति को देश की ओर से सलाम करता हूं। उन्होंने आतंकवाद के सामने हिम्मत दिखाई और ऐसे लोगों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा।”

उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार और भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है तथा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।