सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दादरी विधानसभा में “यूनिटी मार्च” का आयोजन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida‌ News (12/11/2025):‌ सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की जयंती के उपलक्ष में एकता, देशभक्ति और सेवा के उनके आदर्शों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूरे देश में विधानसभा स्तरीय “सरदार 150 पदयात्राओं” (Sardar 150 Padyatras) का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस 11 नवंबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में दादरी विधानसभा (Dadri Assembly Constituency) में “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया।

यह पदयात्रा बिसहाडा, एनटीपीसी रोड से प्रारंभ होकर राजतपुर के पास, आकिलपुर जागीर, आम्रपाली स्कूल, बम्बावड़ तथा महावड़ गांव के रास्ते होते हुए गांधी इंटर कॉलेज, दुजाना पर संपन्न हुई। लगभग 8 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का नेतृत्व दादरी विधायक, तेजपाल नागर ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर सांसद महेश शर्मा उपस्थित रहे। पदयात्रा में शिक्षा विभाग, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड्स, पीआरडी, माय भारत सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। आयोजन जिला प्रशासन, नगर पालिका तथा जिला पंचायत के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति (Minister of State Dharmveer Prajapati) ने कहा कि “एकता मार्च” एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन और राष्ट्रीय एकता के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है, जो एक मजबूत और एकजुट भारत के निर्माण में सरदार पटेल की दृष्टि को अभिव्यक्त करता है।

सांसद गौतमबुद्ध नगर डॉ महेश शर्मा ( MP Dr. Mahesh Sharma) ने उपस्थित लोगों को एकता, अखंडता और राष्ट्रनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को दोहराया।

दादरी विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) ने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

इस‌ पदयात्रा में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।