झूठी खबरों पर लगा विराम: 48 घंटे बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे धर्मेंद्र

टेन न्यूज़ नेटवर्क

National News (12 November 2025): हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। 48 घंटे तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद वह अब पूरी तरह होश में हैं और सही सलामत अपने घर लौट आए हैं। शनिवार सुबह उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और अब आगे का इलाज घर पर ही किया जाएगा। धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल उन्हें एंबुलेंस से घर लेकर पहुंचे, जहां परिवार के सदस्य और करीबी मित्र पहले से मौजूद थे।

अचानक बिगड़ी थी तबीयत, सांस लेने में हुई दिक्कत

10 नवंबर को धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज शुरू हुआ। इस दौरान खबरें आईं कि उनकी स्थिति गंभीर हो गई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत पड़ी। हालांकि बाद में अस्पताल प्रशासन ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि अभिनेता की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें लगातार मॉनिटर किया जा रहा है।

डॉ. प्रतित समदानी ने दी स्वास्थ्य अपडेट

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रतित समदानी ने बताया कि धर्मेंद्र को सुबह करीब 7:30 बजे डिस्चार्ज किया गया। उन्होंने कहा, “धर्मेंद्र जी की स्थिति अब स्थिर है और परिवार ने उन्हें घर पर ही इलाज जारी रखने का निर्णय लिया है।” डॉक्टरों की एक विशेष टीम अब घर पर जाकर उनकी स्वास्थ्य निगरानी करेगी। अस्पताल के मुताबिक, फिलहाल किसी बड़े मेडिकल इंटरवेंशन की आवश्यकता नहीं है।

झूठी अफवाहों से मचा था हड़कंप

धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने के बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर उनकी मौत की झूठी खबरें तेजी से वायरल हो गईं। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद बेटी एशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने इन खबरों का खंडन करते हुए बताया कि धर्मेंद्र स्थिर हैं और रिकवरी पर हैं। फैंस ने इस फेक न्यूज फैलाने पर नाराज़गी जाहिर की और सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की सलामती की दुआएं मांगीं।

फैंस और इंडस्ट्री में खुशी की लहर

अस्पताल से घर लौटने की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। धर्मेंद्र के चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर ‘वेलकम बैक ही-मैन’ हैशटैग के साथ पोस्ट साझा किए। 89 वर्षीय धर्मेंद्र को बॉलीवुड का “ही-मैन” कहा जाता है और उन्होंने अपने करियर में शोले, सीता और गीता, यादों की बारात जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।