National News (10/11/2025): बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र के शीर्ष नेताओं और एनडीए खेमे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हार के डर से सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री लगातार बिहार के अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि देर रात अधिकारियों को फोन कर महागठबंधन समर्थित बूथों को डिस्टर्ब करने और विपक्षी कार्यकर्ताओं को डिटेन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री आवास से कुछ अधिकारी बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के ऐसे आदेश दे रहे हैं।
“अब जनता बदलाव के मूड में है। बिहार की जनता एकजुट होकर मतदान कर रही है — चाहे वह युवा हों, महिलाएं, बुजुर्ग या किसान, सब लोग परिवर्तन के लिए वोट दे रहे हैं।” उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष हार की आशंका से बौखलाया हुआ है और हर संभव कोशिश कर रहा है कि वोटिंग को प्रभावित किया जा सके।
महागठबंधन नेता ने अधिकारियों से अपील की कि वे किसी भी दबाव में न आएं और संविधान की शपथ के अनुरूप निष्पक्षता से काम करें। तेजस्वी ने चेतावनी दी कि यदि किसी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की, तो बिहार की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा, “हमारे पास उन सभी अधिकारियों की जानकारी है जिन्हें बुलाया गया या फोन पर आदेश दिया गया। कई अधिकारी खुद हमें इस दबाव की जानकारी दे रहे हैं।”
तेजस्वी ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि “दो गुजराती नेता बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहते हैं, लेकिन बिहार की जनता उन्हें ऐसा कभी नहीं करने देगी। गणतंत्र की जननी बिहार किसी की वोट चोरी या लोकतंत्र की डकैती को बर्दाश्त नहीं करेगी।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।