किसानों के मुद्दे पर भाकियू (लोक शक्ति) आंदोलन को किसान एकता संघ का समर्थन
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (10/11/2025): किसानों के हितों को लेकर चल रहे आंदोलनों को नई ताकत मिल गई है। किसान एकता संघ ने रविवार को घोषणा की कि वह भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के जारी आंदोलन को पूर्ण समर्थन देगा। यह निर्णय संगठन की विशेष बैठक में लिया गया, जो दनकौर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता जोरा भाटी ने की, जबकि संचालन प्रमोद शर्मा ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि किसान एकता संघ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आगामी 12 नवंबर को यमुना एक्सप्रेसवे स्थित फलैदा कट पर होने वाले विशाल किसान धरने में शामिल होकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने कहा कि भाकियू (लोक शक्ति) किसानों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्षरत है। उन्होंने कहा, किसानों के हक, फसलों के उचित दाम, सिंचाई सुविधाओं और भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की लड़ाई केवल एक संगठन की नहीं बल्कि पूरे किसान समाज की लड़ाई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसान एकता संघ हर स्तर पर इस आंदोलन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जब तक किसानों को उनकी फसलों का वाजिब मूल्य, बिजली-पानी की नियमित सुविधा और अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
इस अवसर पर देशराज नागर, वनीस प्रधान, शौकत अली चेची, आसिफ प्रधान, विक्रम नागर, पप्पे नागर, जेपी नागर, उमरू प्रधान, दुर्गेश शर्मा, वीके चौधरी, कृष्णा मास्टर, डॉ. इरफान, हेमराज बीडीसी, सुभाष भाटी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा, जहां किसानों ने एक स्वर में नारा लगाया — किसान एकजुट तो सत्ता मजबूर। संगठन ने यह भी संकेत दिया कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।