प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त हुआ Noida Authority, 14 टीमों ने 73 स्थलों का किया निरीक्षण

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (08/11/2025): दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार खराब स्तर पर पहुंचने के बाद आयोग फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के निर्देशानुसार नोएडा में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) को सख्ती से लागू किया गया है। इसी क्रम में नोएडा प्राधिकरण ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया है। नोएडा प्राधिकरण द्वारा गठित 14 विशेष टीमों ने शुक्रवार, 7 नवंबर को सेक्टरों और ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 73 स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीमों ने लोगों को GRAP गाइडलाइन्स और एनजीटी के नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शहर के मुख्य मार्गों पर 56 टैंकरों के माध्यम से 179 किलोमीटर लंबाई में शोधित जल का छिड़काव किया गया, जिससे सड़कों पर उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण पाया जा सके। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग की 14 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों ने 340 किलोमीटर सड़कों की सफाई की। उद्यान विभाग ने भी 24 टैंकरों से सेंट्रल वर्ज के पौधों की धुलाई कराई ताकि वातावरण में नमी बनी रहे और धूल का स्तर कम हो।

निर्माण स्थलों पर धूल प्रदूषण रोकने के लिए 91 एंटी स्मॉग गन और 10 ट्रक-माउंटेड स्मॉग गन लगातार संचालित की जा रही हैं। साथ ही, शहर के विभिन्न इलाकों से 528.89 टन निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (C&D Waste) का उठान और प्रोसेसिंग की गई है। प्राधिकरण की टीमें रोजाना निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि निर्माण सामग्री को ग्रीन नेट से ढका गया हो, स्थल के चारों ओर मेटल शीट या ग्रीन कारपेट लगाए गए हों और नियमित जल छिड़काव किया जा रहा हो।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्राधिकरण द्वारा अर्थदंड और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर प्रदूषण नियंत्रण मानकों का उल्लंघन करने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि शहर की वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए GRAP दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राधिकरण की सक्रियता और रोजाना चलाए जा रहे इन अभियानों से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में नोएडा की वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।