Big Breaking: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में झुग्गियों में लगी भयंकर आग, कई झोपड़ियां जलकर खाक

टेन न्यूज़ नेटवर्क

GREATER NOIDA News (07/11/2025): ग्रेटर नोएडा वेस्ट से आज सुबह आग (Fire) लगने की बड़ी खबर सामने आई। बता दें कि बिसरख थाना क्षेत्र के राइस चौक के पास झुग्गियों में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एक दर्जन से अधिक झोपड़ियां आग की चपेट में आ गए, चारों ओर काले धुएं के बादल छाए हुए हैं। वही मौके पर फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की 6 गाड़ियां पहुंची है और आग बुझानें में लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडर फटने (Gas Cylinder Explosion) से आग लगी है और आग तेजी से फैल गई। वहीं अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। पुलिस और दमकल कर्मी पूरे क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

इस घटना के संबंध में टेन न्यूज़ की टीम जानकारी एकत्रित करने का प्रयास कर रही है, आगे की जानकारी प्राप्त होने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।