Delhi Election 2025: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी, आरोपों का मुंहतोड़ जवाब!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (07 जनवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस को संबंधित करते हुए चुनाव आयोग पर आरोप लगाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने जवाब में कहा कि, कुछ लोगों द्वारा आरोप लगाए गए कि चुनाव में मतदान में धांधली हुई और फिर मतगणना के दौरान धांधली के आरोप लगाए गए। इन सभी आरोपों का जवाब देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने विस्तार पूर्वक बताया कि किस तरह से पारदर्शिता पूर्ण चुनाव ही हमारी प्रथम प्राथमिकता है। आगे उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने बताया कि हर साल अक्टूबर में वार्षिक SSR शुरू होता है। जिसकी कॉपी निशुल्क राजनीतिक पार्टियों को दी जाती है और उनसे सभी मुद्दों पर बातचीत की जाती है। ये पूरी प्रक्रिया हर साल होता है। उन्होंने आगे कहा कि आप सोचिए जहां एक एक वोट की लड़ाई होती है तो वहां से यदि 50 हजार लोगों के नाम काट दिए जाए जिसका आरोप लगता है तो सोचिए क्या स्थिति बन जाएगी। और यदि कहीं कुछ ऐसा होता है तो इसके सुधार के पर्याप्त समय दिए जाते हैं।

EVM के आरोपों का जवाब:

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि उनके सामने ही उसी दिन बैट्री लगाई जाती है उसे सील की जाती है उसका जांच किया जाता है फिर उसे स्ट्रांग रूम में रखा जाता है। फिर मतदान के दिन पोलिंग स्टेशन पर इसकी जांच की जाती है, उसका वेरिफिकेशन किया जाता है। और फिर चुनाव के मतगणना के समय भी उसकी जांच की जाती है। हर प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की जाती है।

वोटर टर्न आउट करना इंपॉसिबल

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विस्तार पूर्वक समझाया कि इतनी बारीक और व्यापक प्रक्रिया के बाद वोटर को टर्न आउट करना इंपॉसिबल है। पूरी प्रक्रिया समझाते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह से पोलिंग बूथ पर मौजूद अधिकारी एवं कर्मचारी काम करते हैं और एक पूरी प्रक्रिया है जो पारदर्शिता पूर्वक चुनाव कराने में सक्षम है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।