“क्या राम मंदिर से पढ़कर मैं मास्टर बन जाऊंगा…”: खेसारी लाल यादव के बयान पर सियासी घमासान

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (06/11/2025): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने चुनावी माहौल को गर्मा दिया है। उन्होंने कहा कि देश का विकास धार्मिक आस्था से नहीं, बल्कि शिक्षा से संभव है।

छपरा जिले के एकमां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे खेसारीलाल यादव ने मतदान के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा, “आस्था अपनी जगह है, लेकिन क्या राम मंदिर में पढ़कर मैं मास्टर बन जाऊंगा? क्या वहां पढ़कर मैं प्रोफेसर या अफसर बन सकता हूं? नहीं। यह आस्था का विषय है, जबकि शिक्षा ही इंसान और देश को आगे बढ़ाती है।”

खेसारीलाल यादव ने जनता से अपील की कि वे अपने बच्चों के भविष्य और शिक्षा को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह वोट डाले, क्योंकि वोट केवल एक अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी है। “हर व्यक्ति को अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वोट देना चाहिए। इससे तय होगा कि हमारे बच्चों का आने वाला कल कैसा होगा,” उन्होंने कहा।

राजनीति में अपने आने को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि उन्होंने कभी राजनीति में आने की योजना नहीं बनाई थी, लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें इस रास्ते पर ला दिया। “भगवान सबके लिए है। मैं राजनीति में आना नहीं चाहता था, पर शायद भगवान ने यही लिखा था। मैं यहां से कुछ लेकर नहीं जाना चाहता, बस बेहतर इंसान बनने की कोशिश करता हूं।”

बिहार और छपरा के विकास के लिए केवल धार्मिक या राजनीतिक बहसें नहीं, बल्कि वास्तविक कार्य जरूरी हैं। “अगर हमें बिहार को बेहतर बनाना है तो बातों से नहीं, काम से बदलाव आएगा। शिक्षा, रोजगार और विकास पर ध्यान देना होगा। मंदिर-मस्जिद आस्था का विषय है, लेकिन हमारे बच्चों की शिक्षा और रोज़गार भी उतने ही जरूरी हैं।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।