एलजी करेगी 1000 करोड़ का निवेश, Noida में बनेगा अत्याधुनिक ग्लोबल R&D सेंटर

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (05 नवंबर, 2025): नोएडा में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने की दिशा में एलजी कॉरपोरेशन (LG Corporation) ने आज 1000 करोड़ रुपये के निवेश की औपचारिक घोषणा की है। कंपनी का यह कदम उत्तर प्रदेश में हाई-टेक उद्योगों के प्रसार और तकनीकी नवाचार को नई गति देने वाला माना जा रहा है। एलजी का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) से मिला, जहां प्रस्तावित ग्लोबल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर (Global R&D Centre) की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई।

एलजी का यह अत्याधुनिक अनुसंधान केंद्र नोएडा के फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में 27,129 वर्गमीटर भूमि पर स्थापित किया जाएगा। लगभग 1000 करोड़ रुपये के इस निवेश से न केवल अत्याधुनिक तकनीकी अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में करीब 500 युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। बैठक में परियोजना की समय-सीमा, निर्माण की प्रगति और आवश्यक बुनियादी ढांचे से जुड़े पहलुओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि यह निवेश नोएडा की औद्योगिक क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा इसे देश के अग्रणी हाई-टेक अनुसंधान केंद्रों की श्रेणी में लाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। एलजी का यह ग्लोबल R&D सेंटर भविष्य में तकनीकी नवाचार, औद्योगिक शोध और उत्पाद विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नोएडा में यह परियोजना शुरू होने से न केवल क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी, बल्कि यह नोएडा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी मदद करेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।