“RJD के शासन में बिहार में हुए 70 से अधिक नरसंहार”: सीएम योगी आदित्यनाथ

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (05/11/2025): दरभंगा में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि RJD के शासनकाल में बिहार में 70 से अधिक नरसंहार की घटनाएं हुई थीं, जिन्होंने राज्य को हिंसा और अराजकता के दौर में झोंक दिया था। योगी ने आरोप लगाया कि उस समय जातीय संगठन खड़े किए गए और समाज को जाति-जाति में बांटने का काम किया गया, जिससे बिहार की सामाजिक एकता और विकास प्रभावित हुआ।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उस दौर में न तो पर्व-त्योहार शांति से मनाए जा सकते थे, न ही बेटियां सुरक्षित थीं। उन्होंने कहा, “RJD सरकार के समय कट्टा-बंदूक संस्कृति ने बिहार की व्यवस्था को कमजोर किया था, व्यापारी असुरक्षित थे और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया था।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व में बिहार और देश के अंदर विकास, सुरक्षा और स्थिरता का माहौल है। योगी ने कहा, “जहां पहले दंगा और नरसंहार की खबरें आती थीं, वहीं अब विकास की योजनाएं और रोजगार की संभावनाएं बढ़ी हैं।”

दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए योगी ने कहा कि “चाहे सरसों के यादव विधायक रहे हों या वर्तमान भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा, इस क्षेत्र में आज शांति और विकास कायम है।” उन्होंने मिथिला की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि यह धरती विद्यापति, महाराज कामेश्वर सिंह और शारदा सिन्हा जैसी विभूतियों की पावन भूमि है, जिसने भारत की संस्कृति को समृद्ध किया है।

योगी ने आगे कहा कि मिथिला की मधुबनी पेंटिंग, मैथिली भाषा और छठ पर्व ने बिहार की पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है। उन्होंने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में मैथिली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया, जो इस क्षेत्र की सांस्कृतिक गौरव की प्रतीक है।”

समापन में योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील की कि वे जाति और परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठकर विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान करें, ताकि बिहार का भविष्य और मजबूत हो सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।