नई दिल्ली (07 जनवरी 2025): मंगलवार सुबह नेपाल सीमा के पास तिब्बत में 7.1 तीव्रता के भूकंप ने भारत समेत कई देशों को हिला दिया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह 6:35 बजे आया, जिसका केंद्र तिब्बत के शीझैंग इलाके में 10 किमी की गहराई में स्थित था।
भारत में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में झटके महसूस किए गए। बिहार के शिवहर में झूमर और पंखे हिलते दिखे, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। नेपाल के लोबुचे से 93 किमी उत्तर-पूर्व में भूकंप का केंद्र रहा।
एएफपी ने चीनी मीडिया के हवाले से बताया कि तिब्बत में इस भूकंप से 9 लोगों की जान गई है। वीडियो फुटेज में अफरातफरी के दृश्य और हिलती वस्तुएं दिख रही हैं।
पिछले दिनों नेपाल में भूकंप की घटनाएं बढ़ी हैं। 2 जनवरी को नेपाल में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र सिंधुपालचौक जिले में था। पिछले 20 दिनों में नेपाल में यह नौवां बड़ा भूकंप था।
बिहार के मोतिहारी, दरभंगा, समस्तीपुर, सिवान, अररिया, सुपौल और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में भी झटके दर्ज हुए। स्थानीय लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए, हालांकि भारत में अभी तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।