यमुना प्राधिकरण उद्यमी पार्कों के विकास को देगा नई रफ्तार, नई स्कीम्स भी होगी लांच
टेन न्यूज़ नेटवर्क
GREATER NOIDA News (04 नवंबर 2025): यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने क्षेत्र में विकसित हो रहे छह प्रमुख उद्यमी पार्कों के निर्माण और संचालन को गति देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सभी पार्कों के लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि तय समयसीमा में सभी चुनौतियों और समस्याओं का समाधान कर निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।
बैठक में MSME पार्क, मेडिकल डिवाइसेज पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क, अपैरल पार्क और टॉय पार्क की प्रगति की समीक्षा की गई। प्राधिकरण ने भूखंडों की लीज डीड, मानचित्र स्वीकृति, भूमि उपलब्धता और निर्माण स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। यह पाया गया कि सेक्टर-28, 29, 32 और 33 में कई भूखंडों पर अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में जिन आवंटियों को पहले ही कब्जा मिल चुका है, उनसे संपर्क कर शीघ्र निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में निम्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया —
* MSME Park: अजय कुमार शर्मा (डिप्टी कलेक्टर)
* Medical Devices Park: कृष्ण गोपाल त्रिपाठी (उप जिलाधिकारी)
* Handicraft Park: शिव अवतार सिंह (विशेष कार्याधिकारी)
* Apparel Park: शैलेन्द्र कुमार सिंह (विशेष कार्याधिकारी)
* Toy Park: अभिषेक साही (उप जिलाधिकारी)
सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियोजन विभाग से स्वीकृत लेआउट लेकर भूमि की स्थिति की जांच करें, अर्जन प्रस्ताव तैयार करें और लीज डीड की प्रक्रिया को तेज करें। जिन भूखंडों का विकास कार्य पूरा है, उन्हें शीघ्र आवंटित किया जाएगा, जबकि विवादित या लंबित भूमि के मामलों के समाधान हेतु विशेष प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।
प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि दिसंबर 2026 तक अधिक से अधिक उद्यमी इकाइयों को सक्रिय (कियाशील) करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में नोडल अधिकारी प्रत्येक 15 दिन में अपनी प्रगति रिपोर्ट मुख्य कार्यपालक अधिकारी को सौंपेंगे। साथ ही, अनआवंटित भूखंडों के आवंटन हेतु नई स्कीम्स लाने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को और अधिक गति दी जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।