Delhi News (03/11/2025): भारतीय जनता मजदूर संघ (Bharatiya Janata Mazdoor Sangh) में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शान्त प्रकाश जाटव के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में, युवा और प्रतिभाशाली कार्यकर्ता रोशन कुमार को संगठन के राष्ट्रीय सचिव सोशल मीडिया एवं डिजिटल क्रिएटर्स बोर्ड पद की जिम्मेदारी (Responsibility) सौंपी गई है। यह नियुक्ति संगठन के डिजिटल मिशन को नई दिशा और मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
नियुक्ति के उपरांत रोशन कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शान्त प्रकाश जाटव जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा “यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है कि मुझे संगठन ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं भारतीय जनता मजदूर संघ की विचारधारा, संगठन की नीतियों और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करूंगा। हमारा लक्ष्य डिजिटल माध्यमों के जरिए संगठन की आवाज़ हर वर्ग और हर मजदूर तक पहुंचाना है।”
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि रोशन कुमार के जुड़ने से सोशल मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में संगठन की पकड़ और प्रभाव और भी मजबूत होगा। यह नई जिम्मेदारी न केवल डिजिटल क्षेत्र में संगठन के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि युवाओं को भी यह संदेश देती है कि समर्पण और सेवा भाव से कार्य करने वालों के लिए संगठन में हमेशा अवसर खुले हैं।”राष्ट्र के लिए कार्य करें-अव्यवस्था के लिए नहीं”।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।