बिलासपुर के पास भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रहे चार लोग गंभीर रूप से घायल
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (03/11/2025): रविवार देर रात सिकंदराबाद रोड पर बिलासपुर कस्बे के समीप एक भीषण सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार अचानक आगे चल रहे कैंटर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
सूत्रों के अनुसार, कार में कुल छह लोग सवार थे, जो बुलंदशहर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर दनकौर की ओर लौट रहे थे। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो को हल्की चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार के आगे चल रहे कैंटर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार समय पर रुक नहीं पाई और सीधे कैंटर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।
दनकौर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु किया गया। पुलिस के मुताबिक, अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगो के अनुसार सिकंदराबाद रोड पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। अचानक ब्रेक लगाने और सड़क पर स्ट्रीट लाइट की कमी के चलते हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।