ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 75 लाख की ठगी के आरोपी को पुणे से दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (03 नवंबर 2025): ग्रेटर नोएडा पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 75.57 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना बीटा-2 पुलिस ने इस कार्रवाई में फरार चल रहे आरोपी गणेश सूर्यकांत ओटी को महाराष्ट्र के पुणे से दबोचने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, मार्च 2024 में आरोपी गणेश सूर्यकांत ओटी ने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन पर संपर्क किया था। बातचीत के दौरान उसने आईटीजीएस (ITGS) माध्यम का इस्तेमाल करते हुए पीड़ित के बैंक खाते से 75.57 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इस संबंध में पीड़ित ने थाना बीटा-2 में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी और मानवीय खुफिया प्रयासों से उसका पता लगाया और उसे पुणे से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर ग्रेटर नोएडा लेकर आई है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक पीड़ित को करीब 47 लाख रुपये वापस दिलाए जा चुके हैं। शेष राशि की बरामदगी और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस गिरफ्तारी को ग्रेटर नोएडा पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिसने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम उठाया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।