क्यों सता रहा है बेंगलुरु के छोटे दुकानदारों को GST का डर, डिजिटल पेमेंट से मुंह मोड़ रहे व्यापारी
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (01/11/2025): भारत की “सिलिकॉन वैली” (Silicon Valley) कही जाने वाली बेंगलुरु (Bengaluru) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के छोटे दुकानदार (पान की दुकान से लेकर किराना व्यापारी तक) अब डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) से दूरी बना रहे हैं। कारण है GST विभाग की नोटिसें, जिनमें कहा गया है कि कई दुकानदारों ने 40 लाख के वार्षिक कारोबार की सीमा पार कर ली है।
मिली जानकारी अनुसार इन नोटिसों के बाद शहर के कई छोटे व्यापारियों ने UPI और अन्य डिजिटल लेनदेन (Digital Transactions) बंद कर दिए हैं। उनका कहना है कि मामूली मुनाफे वाले व्यापार में अब GST का बोझ और कानूनी झंझट बढ़ गया है। डिजिटल लेनदेन से उनकी बिक्री का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन (Record Online) दिखने लगा है, जिससे उन्हें विभागीय जांच और पेनल्टी का डर सता रहा है। कई व्यापारियों का कहना है कि वे छोटे स्तर पर कारोबार करते हैं और “कागज़ी कार्रवाई” और टैक्स सलाहकारों की फीस जैसी जटिल प्रक्रियाओं में फंसना नहीं चाहते।
ट्रेड एसोसिएशन ऑफ बेंगलुरु के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह स्थिति डिजिटल इंडिया (Digital India) के लक्ष्य के विपरीत जा रही है। शहर जैसे हाई-टेक हब में कैश लेनदेन की ओर वापसी सरकार के लिए एक नीति-स्तरीय चुनौती है। सरकार को छोटे व्यापारियों के लिए GST सीमा बढ़ाने या सरलीकृत टैक्स व्यवस्था लागू करनी चाहिए, ताकि वे डिजिटल भुगतान प्रणाली से फिर जुड़ सकें।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।