“दिल्ली केवल देश की राजधानी ही नहीं बल्कि देश की आत्मा है”: मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (01 November 2025): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्थापना दिवस पर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि “दिल्ली केवल देश की राजधानी नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है।” यह वही शहर है जिसने इतिहास को गढ़ा, वर्तमान को संवारा और भविष्य को नई दिशा दी है। दिल्ली का हर कोना संस्कृति, सहिष्णुता और समरसता की पहचान है, जिसने हमेशा देश की एकता और गौरव को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आत्मा में भारत की विविधता और ऊर्जा बसती है।
उन्होंने बताया कि 1 नवम्बर 1956 को जब दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिला, तभी से यह नगरी सभ्यता और सामूहिक सद्भाव की सजीव मिसाल बन चुकी है। दिल्ली ने हर युग में देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक जीवन को दिशा दी है। इस दिन हमें न केवल अपने इतिहास पर गर्व करना चाहिए, बल्कि आने वाले समय में इसे और बेहतर बनाने का संकल्प भी लेना चाहिए।
मंत्री सिरसा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रतिबद्धता से दिल्ली हरित, स्वच्छ और सतत विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में दिल्ली देश के लिए उदाहरण बन रही है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन केवल विकास नहीं, बल्कि नागरिकों की सोच और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
अपने संदेश में सिरसा ने कहा, “स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, सशक्त नागरिक और समृद्ध संस्कृति—यही हमारी दिल्ली की असली पहचान है।” उन्होंने सभी दिल्लीवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह शहर सच में भारत की जान और शान है। जब दिल्ली आगे बढ़ती है तो भारत की आत्मा और भी प्रखर होती है, क्योंकि यह शहर राष्ट्र की प्रेरणा और प्रगति का केंद्र है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।