समसारा विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस ‘सिनर्जिया 2025’ का भव्य आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Grater Noida News (01 November 2025): समसारा विद्यालय में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस “सिनर्जिया 2025 (Synergia 2025)” का शानदार आयोजन किया गया। पूरा विद्यालय उत्साह और जोश से सराबोर नजर आया। खेल दिवस के अवसर पर छात्रों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं बीजेपी दल के वरिष्ठ नेता श्रीचंद शर्मा रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर जनरल बी. डी. वाधवा (अति विशिष्ट सेवा मेडल पुरुस्कृत) तथा कर्नल एस. पी. मलिक (विशिष्ट सेवा मेडल विजेता) शामिल हुए। सभी अतिथियों ने समसारा विद्यालय के बास्केटबॉल कोर्ट और स्किल डेवलपमेंट लैब का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रमजीत सिंह शास्त्री तथा डायरेक्टर (एकेडमिक्स एंड सिस्टम) कर्नल ज्ञान सिंह तोमर भी उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक ताराचंद शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद टॉर्च जलाकर और गुब्बारे उड़ाकर खेल दिवस का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

खेल दिवस में एल.के.जी. से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चारों सदनों द्वारा प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की मेहनत और जोश ने अभिभावकों और अतिथियों को प्रभावित किया।

मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के समग्र विकास का आधार है और विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़े रहना चाहिए। वहीं, मेजर जनरल बी. डी. वाधवा ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व निखारने पर बल दिया और विद्यालय की स्किल डेवलपमेंट लैब की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रमजीत सिंह शास्त्री ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीन राय के उत्कृष्ट प्रबंधन और समर्पित नेतृत्व की भी प्रशंसा की।

इस प्रकार, सिनर्जिया 2025 खेल दिवस ने विद्यार्थियों में खेल भावना, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना को और मजबूत किया, जिससे समसारा विद्यालय एक बार फिर उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।