लखनऊ में रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, घूस लेने का नायाब तरीका जानकर चौंक जाएंगे!

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (31 October 2025): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पेपरमिल चौकी में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तैनात चौकी इंचार्ज, दरोगा धनंजय सिंह को ₹2 लाख का रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

दरअसल दरोगा ने एक गैंगरेप अभियुक्त का केस से नाम हटवाने के लिए ₹50 लाख रुपए की डिमांड की थी, जिससे पीड़ित ने तंग आकर एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया और इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। इस गिरफ्तारी से पूरे लखनऊ पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

अभियुक्त प्रतिक गुप्ता का कहना है कि करीब दो महीने पहले एक गैंगरेप केस में उन्हें फंसाया गया था जिसके बाद पुलिस रौब दिखाकर उनसे पहले 50 लाख रुपये की डिमांड की। अभियुक्त के मुताबिक दारोगा का कहना था कि जब 50 लाख रुपये हो जाएंगे, तब लड़की का बयान बदलवा दिया जाएगा।

इस वसूली से परेशान होकर कोचिंग संचालक प्रतीक ने 19 अक्टूबर को एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने पर एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को पकड़ने के लिए ट्रैप प्लान किया।

पीड़ित प्रतीक गुप्ता की शर्ट पर एंटी करप्शन टीम ने पहले से कैमरा लगा दिया था, और प्रतीक को रिश्वत की रकम लेकर थाने भेज दिया। रिश्वत की रकम देने के तुरंत बाद, पहले से घात लगाकर बैठी एंटी करप्शन टीम ने तुरंत दारोगा धनंजय सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।