दिल्ली विधानसभा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर विशेष आयोजन, क्या रहा खास?
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (30 October 2025): लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली विधानसभा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि “आज हम दिल्ली विधानसभा की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। एकीकरण की जो यात्रा थी, उसके लिए सरदार पटेल हमेशा याद रखे जाएंगे।” उन्होंने कहा कि पटेल का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है, और हमें उनसे प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता को और मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
विजेंद्र गुप्ता बोले;भारत के एकीकरण के नायक को नमन
विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल ने देश के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर भारत को सजाने-संवारने का काम किया। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्र की नींव को मजबूत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पटेल जी की कार्यशैली, निर्णय क्षमता और दूरदृष्टि आज भी प्रशासनिक नेतृत्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने दिल्ली विधानसभा की ओर से सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को नमन किया।
कपिल मिश्रा ने कहा;दिल्ली में मनाया जाएगा पटेल जयंती का भव्य पर्व
इस अवसर पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दिल्ली विधानसभा में अद्भुत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कई आयोजन दिल्ली सरकार, शिक्षा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इससे देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा मिलेगी।

लाल किला पर होगा दो दिवसीय विशेष आयोजन
मंत्री कपिल मिश्रा ने आगे बताया कि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को लाल किले पर सरदार पटेल की जयंती को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर से कलाकार, छात्र और गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम न केवल इतिहास को स्मरण करते हैं, बल्कि विकसित और एकजुट भारत के सपने को साकार करने की दिशा में कदम भी बढ़ाते हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।