राहुल गांधी का बिहार में दिखा अलग अंदाज़, राजनीति से हटकर छात्रों से छठ पूजा पर की चर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (28/10/2025): बिहार चुनाव (Bihar Elections) जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, राजनीतिक हलचल भी तेज़ होती जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों बिहार में लगातार सक्रिय नज़र आ रहे हैं। वे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और युवाओं के साथ संवाद साध रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह राजनीति से हटकर बिहार की संस्कृति और परंपरा पर बात करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में बिहारी भाषा में राहुल गांधी बिहार के छात्रों के साथ छठ महापर्व (Chhath Puja) पर चर्चा कर रहे हैं। छात्रों ने उन्हें बताया कि छठ पूजा बिहार की सबसे बड़ी लोक आस्था का पर्व है, जो सूर्य उपासना और पर्यावरण के प्रति श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों के साथ संवाद के दौरान बिहार के प्रसिद्ध छठ पर्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि छठ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह समाज में एकता, समानता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को जीवंत करता है।

राहुल गांधी ने कहा कि छठ वह पर्व है जहां जाति, धर्म या सामाजिक भेदभाव की कोई जगह नहीं होती। हर वर्ग के लोग एक ही घाट पर जाकर सूर्य देव की आराधना करते हैं। उन्होंने इसे “जनता का त्यौहार” बताया, जो सामूहिक श्रम और स्वच्छता के प्रतीक के रूप में भी सामने आता है। उन्होंने कहा कि छठ के समय गाँवों की सड़कों की सफाई में हर व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के योगदान देता है, जो समाज में समानता और सहयोग की मिसाल है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि छठ एक “हार्वेस्टिंग फेस्टिवल” है, जो श्रम, पर्यावरण और परंपरा के बीच संतुलन का संदेश देता है। इस अवसर पर देश के विभिन्न शहरों से लोग अपने गाँव लौटते हैं, जिससे सांस्कृतिक पुनर्मिलन की भावना और भी प्रबल होती है।

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार का छठ पर्व न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह लोगों के आशा और उम्मीद का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि जब समाज किसी उत्सव के माध्यम से एक साथ खड़ा होता है, तो वह केवल आस्था नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और समरसता की शक्ति भी प्रदर्शित करता है।

अंत में राहुल गांधी ने कहा कि यह हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है कि हम ऐसे त्योहारों के सकारात्मक संदेशों को समाज में बनाए रखें और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुँचाएँ।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।