Lateral Entry से बिहार में विकास की नई क्रांति लाने का प्रशांत किशोर का विज़न
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (28/10/2025): बिहार में अपनी नई पार्टी जन सुराज बनाकर राजनीतिक मैदान में उतरे प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। राज्यभर में चल रहे अपने जन संवादों के दौरान वे न सिर्फ राजनीतिक बदलाव की बात कर रहे हैं, बल्कि विकास और शासन व्यवस्था में आमूलचूल सुधार का विज़न भी सामने रख रहे हैं। प्रशांत किशोर का कहना है कि यदि बिहार में लेटरल एंट्री (Lateral Entry) की व्यवस्था लागू की जाए, तो राज्य के विकास की दिशा ही बदल सकती है।
भारत की दिशा बदलने वाले लेटरल एंट्री वाले लोग
प्रशांत किशोर ने कहा कि भारत के इतिहास को देखें तो देश की प्रगति की सबसे बड़ी क्रांतियाँ (Revolutions) उन लोगों ने कीं जो व्यवस्था से बाहर के विशेषज्ञ थे, लेकिन उन्होंने सिस्टम में प्रवेश पाकर बदलाव किया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि स्पेस में विक्रम साराभाई, एटॉमिक एनर्जी और मिसाइल प्रोग्राम में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, व्हाइट रिवॉल्यूशन में डॉ. वर्गीस कुरियन, ग्रीन रिवॉल्यूशन में डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन, टेलीकॉम क्रांति में सम पित्रोदा और आधार सिस्टम में नंदन निलेकणी। ये सभी लोग लेटरल एंट्री से आए थे और उन्होंने भारत की धारा बदल दी।
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कल्पना कीजिए अगर ऐसे 500 लोगों को देश के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने का अवसर मिला होता, तो आज भारत के विकास की तस्वीर और भी भव्य होती।
बिहार विकास मिशन में भी की थी शुरुआत
प्रशांत किशोर ने बताया कि 2015 में जब वे बिहार विकास मिशन से जुड़े थे, तब उन्होंने लेटरल एंट्री की व्यवस्था शुरू करने का प्रयास किया था। उस समय कई क्षेत्रों में विशेषज्ञों को शामिल कर प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में काम हुआ था। लेकिन उनके जाने के बाद वह योजना ठहर गई। इस बार अगर जन सुराज पार्टी को बिहार में शासन का अवसर मिला, तो वे लेटरल एंट्री के ज़रिए दुनिया भर के विशेषज्ञों को जोड़ेंगे।
साथ ही प्रशांत किशोर ने कहाकीजन सुराज की व्यवस्था बनने पर दुनिया भर से बिहार और बिहार से जुड़े विषयों पर काम करने वाले विशेषज्ञों को जोड़ा जाएगा।इससे डिलीवरी सिस्टम, नीति निर्माण और कंसॉलिडेशन में आमूलचूल परिवर्तन लाया जा सकेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।