New Delhi News (28 October 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह महापर्व छठ के समापन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए। समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन!”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि छठी मैया की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और प्रकाश बना रहे। उन्होंने इस पर्व को भारतीय संस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति बताया, जो आस्था, अनुशासन और पर्यावरण के प्रति सम्मान का प्रतीक है। पीएम मोदी के संदेश के साथ ही देशभर में श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को उगते सूर्य का ‘ऊषा अर्घ्य’ देकर चार दिवसीय लोक आस्था के इस महापर्व का विधिवत समापन किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।