GREATER NOIDA News (26/10/2025): यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के सर्विस रोड पर हुई सुपरवाइजर की मौत के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी हाइड्रा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
घटना 22 अक्टूबर की देर शाम दनकौर क्षेत्र के चपरगढ़ गांव के पास की है। पुलिस के अनुसार, जेपी ग्रुप में सुपरवाइजर के पद पर तैनात सुधीर कुमार उस समय सर्विस रोड पर कार्यों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही हाइड्रा मशीन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने घायल सुपरवाइजर को तत्काल ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया था।
मृतक की पहचान बलिया जिले के रहने वाले सुधीर कुमार के रूप में हुई थी। घटना के बाद उनके भाई सुशील कुमार ने दनकौर कोतवाली में अज्ञात चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने हाइड्रा के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच शुरू की, और तकनीकी निगरानी के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी चालक करन उर्फ लक्ष्मण घटना के बाद अपने गृह जनपद फिरोजाबाद भाग गया है। शनिवार को पुलिस टीम ने दबिश देकर करन को फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में उसने हादसे की बात कबूल की है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय हाइड्रा मशीन किस परियोजना में कार्यरत थी और क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं में त्वरित न्याय से लोगों का भरोसा कानून व्यवस्था पर और मजबूत होता है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।