भारत में फ्रेशर्स की सैलरी का हाल: किस सेक्टर में मिल रही है सबसे ज्यादा कमाई?
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (25/10/2025): भारत में अक्टूबर 2025 के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, औसत वेतन (Average Salary) ₹3,00,000 प्रतिवर्ष दर्ज किया गया है। हालांकि, फ्रेशर्स के लिए यह आंकड़ा अलग-अलग सेक्टर में काफी भिन्न है। तकनीकी और डेटा-आधारित नौकरियों में नए उम्मीदवारों को अब पहले से कहीं ज़्यादा सैलरी मिल रही है।
डेटा एनालिस्ट के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले फ्रेशर्स की औसत सैलरी अब ₹4.30 लाख प्रतिवर्ष तक पहुंच चुकी है। वहीं, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट क्षेत्र में नए प्रोफेशनल्स को औसतन ₹7.30 लाख प्रतिवर्ष की सैलरी मिल रही है, जो इस क्षेत्र की लगातार बढ़ती मांग को दर्शाता है।
इसके अलावा, प्लांटेशन टेस्टिंग जैसे कम चर्चित लेकिन उभरते हुए सेक्टर में भी फ्रेशर्स के लिए आश्चर्यजनक रूप से ऊंची सैलरी देखने को मिल रही है। यहां औसतन ₹11.80 लाख प्रतिवर्ष तक का पैकेज दिया जा रहा है।
भारत में स्किल-बेस्ड नौकरियों की मांग बढ़ने के कारण फ्रेशर्स की शुरुआती सैलरी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। आने वाले वर्षों में डेटा साइंस, एआई, और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में शुरुआती पैकेज और भी बढ़ने की संभावना हैl
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।