GREATER NOIDA News (25/10/2025): जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मेधा रूपम (District Magistrate Medha Roopam) ने शुक्रवार को सूरजपुर वेटलैंड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण (Inspection) के दौरान उन्होंने विंटर सीज़न में आने वाले प्रवासी पक्षियों का अवलोकन किया तथा वेटलैंड क्षेत्र में जैव विविधता के संरक्षण (Protection) की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने संबंधित अधिकारियों को वेटलैंड के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन (Environmental Balance) बनाए रखने, स्वच्छता व सौंदर्यकरण के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जनजागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए, ताकि सूरजपुर वेटलैंड (Surajpur Wetland) को पारिस्थितिकी पर्यटन के एक मॉडल रूप में विकसित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल एवं वन विभाग के संबंधित अधिकारियों ने प्रवासी पक्षियों के संरक्षण व सौंदर्यकरण कार्यों की वर्तमान प्रगति की जानकारी दी तथा आगे की कार्ययोजना प्रस्तुत की।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।