New Delhi News (24 October 2025): राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्थिति में बना हुआ है। 24 अक्टूबर की सुबह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, अक्षरधाम और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 403 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। शादीपुर में AQI 306, पंजाबी बाग में 313, वजीरपुर में 337, जहांगीरपुरी में 350 और रोहिणी में 319 मापा गया। वहीं, नोएडा के कई इलाकों में स्थिति थोड़ी बेहतर रही, जहां AQI 270 से 290 के बीच दर्ज किया गया। यह स्थिति दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना मुश्किल बना रही है।
देश के सबसे प्रदूषित शहरों में फिर शामिल दिल्ली
CPCB के अनुसार 23 अक्टूबर को दिल्ली देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा। हरियाणा का बहादुरगढ़ 325 AQI के साथ शीर्ष पर दर्ज हुआ। दिल्ली के 38 मॉनिटरिंग केंद्रों में से 23 में “बहुत खराब” श्रेणी की वायु गुणवत्ता पाई गई। राजधानी का औसत AQI 305 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। वहीं, एनसीआर के अन्य शहर जैसे गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा की हवा की स्थिति तुलनात्मक रूप से थोड़ी बेहतर रही, जहां AQI लगभग 200 के आसपास रहा। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आगामी 25 अक्टूबर तक दिल्ली की हवा “बहुत खराब” श्रेणी में बनी रहेगी।
पराली, पटाखे और मौसम – तीनों ने बढ़ाया जहर
CPCB और मौसम विभाग की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं फिर से बढ़ी हैं। 23 अक्टूबर को पंजाब में 69, हरियाणा में 3 और यूपी में 44 मामलों की पुष्टि हुई। इनसे उठने वाला धुआं दिल्ली की हवा में मिलकर प्रदूषण का स्तर और बढ़ा रहा है। साथ ही, दिवाली की रात हुई भारी आतिशबाजी ने भी हवा को जहरीला बनाने में अहम भूमिका निभाई। मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर की सुबह धुंध बने रहने की चेतावनी दी है, जबकि अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।