श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा ने मनाया दीपावली मिलन व गोवर्धन पूजा

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (22/10/2025): श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति ग्रेटर नोएडा द्वारा आज बुधवार को दीपावली मिलन व गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम विधिवत रूप से स्वर्ण नगरी स्थित श्री महाराजा अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ।

20 फुट की बनाई गोवर्धन महाराज की प्रतिमा

समिति के अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया समिति द्वारा अनेकों वर्षों से महाराज गोवर्धन का विराट स्वरुप बनकर समाज के सभी लोग एकजुट होकर सामूहिक रूप से पूजा करते हैं, उसी क्रम में इस वर्ष भी पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सभी अग्र बंधु उपस्थित रहे। पूजा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवान श्री राम भगवान श्री कृष्णा के भजनों पर केरल का विशेष नृत्य कथकली कथकली पर भी सुंदर प्रस्तुति को लोगों ने देखा और सराहा।

इस अवसर पर मनोज गर्ग, ओम प्रकाश अग्रवाल, नवीन जिंदल, सर्वेश अग्रवाल, अरुण गुप्ता, राजेश गुप्ता, अमित गोयल, कपिल गुप्ता, रवि गर्ग, लक्ष्मण सिंघल, योगेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, गिरीश जिंदल, अनिल गुप्ता, मुकुल गोयल, अनिल गोयल,अमित सिंगला सहित अन्य अग्र बंधु उपस्थित रहे।।

टिप्पणियाँ बंद हैं।