New Delhi News (22 अक्टूबर, 2025): दिल्ली नगर निगम (MCD) के 5200 एमटीएस (MTS) कर्मचारी पिछले 25 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद और निगम में नेता विपक्ष (Leader of Opposition) अंकुश नारंग ने भाजपा (BJP) नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कई बार Standing Committee और निगम सदन में कर्मचारियों की जायज़ मांगें उठाई गईं, लेकिन भाजपा के मेयर राजा इकबाल सिंह ने अब तक कोई समाधान नहीं निकाला।
नारंग ने कहा कि उन्होंने पहले ही मेयर को आगाह किया था कि अगर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गईं तो दिल्ली की जनता को Malaria, Dengue और Chikungunya जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “कर्मचारियों ने दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और अब भैया दूज तक सड़कों पर मनाई। भाजपा की चारों इंजन सरकार होने के बावजूद कर्मचारियों को काली दिवाली देखनी पड़ी।”
पार्षद नारंग ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह अब पुलिस (Police) का सहारा लेकर शांतिपूर्ण धरने को खत्म कराने का दबाव बना रही है। “कर्मचारियों को धमकाया जा रहा है कि अगर धरना खत्म नहीं किया गया तो एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी,” उन्होंने कहा।
नारंग ने कहा कि भाजपा को शर्म आनी चाहिए, क्योंकि उसने न तो कर्मचारियों की जायज़ मांगें मानीं और न ही उनके त्यौहार की खुशियाँ रहने दीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था और जनता का स्वास्थ्य दांव पर है, जबकि भाजपा सरकारें मौन बनी हुई हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।