Greater Noida (20/10/2025): दिवाली के मौके पर ग्रेटर नोएडा में विवाद के दौरान फायरिंग (Firing) की घटना सामने आई है, जिसमें दो लोगों की मौत (Death) हो गई। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और वर्तमान में शांति व्यवस्था कायम है।आरोपियों की तलाश के लिए चार पुलिस टीमों को लगाया गया है।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान (DCP Greater Noida Saad Miya Khan) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 20 अक्टूबर को थाना जारचा में अनुप भाटी पुत्र बलवीर, निवासी ग्राम सैथली द्वारा सूचना दी गई कि अभियुक्त प्रिन्स भाटी पुत्र बृजपाल, बोबी तोंगड निवासी आनंदपुर, और मनोज नागर ने नाली से पानी निकालने को लेकर हुए विवाद के दौरान उनके भतीजे दिपांशु भाटी (21) और भाई अजयपाल भाटी (55) पर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
आगे डीसीपी ने बताया कि मौके पर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस ने चार टीमों का गठन कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और अग्रतर कार्रवाई जारी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।