दिल्ली मंत्रियों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, ‘एक पेड़ मां के नाम’ से जोड़ा पर्व का संदेश
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (20 October 2025): दिल्ली में दीपावली के पावन अवसर पर राजधानी के मंत्रियों ने नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और इस पर्व को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव से जोड़ने का आह्वान किया। दिल्ली कैबिनेट के मंत्री मनजिंदर सिंह ने कहा कि “दिवाली के इस पावन पर्व की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। प्रभु राम जी के इस पर्व पर सभी के घर खुशियां आएं।” उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को अपनाने की अपील की। मनजिंदर सिंह ने कहा कि “इस दिवाली एक पेड़ ज़रूर लगाएं और पर्यावरण बचाने में योगदान दें ताकि खुशियों के साथ स्वच्छ वातावरण भी बना रहे।”
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का प्रेरक संदेश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने दीपावली संदेश में राजधानी के नागरिकों को मंगलकामनाएं देते हुए कहा, “यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और रिद्धि-सिद्धि की अमर धारा प्रवाहित करे।” उन्होंने कहा कि हर घर-आंगन में आनंद, स्नेह और सौभाग्य का स्थायी निवास हो और प्रत्येक दिन मंगलमय बने। उन्होंने माँ लक्ष्मी, प्रभु श्रीराम और माता सीता के आशीर्वाद से समस्त नागरिकों के जीवन में प्रेम, शांति और प्रगति का आलोक फैलने की कामना की।
मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी मंगलकामनाएं
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करें।” उन्होंने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का नहीं बल्कि आत्मशुद्धि और सकारात्मकता का पर्व है। वर्मा ने संदेश दिया कि इस अवसर पर हम सभी को अपने समाज में प्रेम, सहयोग और एकता के दीप जलाने चाहिए, जिससे देश की प्रगति की राह और अधिक उज्ज्वल हो सके।
कपिल मिश्रा ने बताया इस वर्ष की दीपावली को ‘खास’
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने दीपावली पर अपने शुभकामना संदेश में कहा, “प्रकाश का यह पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा भरे।” उन्होंने बताया कि इस वर्ष की दीपावली दिल्ली के लिए विशेष है क्योंकि राजधानी में ‘ग्रीन पटाखों’ के साथ कर्तव्य पथ पर भव्य और दिव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है। मिश्रा ने कहा, “यह दीपोत्सव न केवल रोशनी का प्रतीक है, बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी देता है।”
‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ का संदेश लेकर आए पंकज सिंह
दिल्ली कैबिनेट के मंत्री पंकज कुमार सिंह ने दीपावली के अवसर पर कहा, “‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का यह संदेश हमें प्रेरित करता है कि हम जीवन में सदाचार, सत्य और सकारात्मकता का मार्ग अपनाएं।” उन्होंने सभी देश और प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आशा, उत्साह और समृद्धि का नया प्रकाश लेकर आए। पंकज सिंह ने कामना की कि माँ लक्ष्मी की कृपा से हर घर-आँगन में सुख-शांति और श्री गणेश जी की बुद्धि से हर कार्य में सफलता प्राप्त हो।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।