“खुशियों की दीवाली” अभियान: वंचितों के बीच बांटी रौशनी, 500 से अधिक परिवारों तक पहुँची मुस्कान

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (19/10/2025): दीपावली के पावन पर्व पर जहां हर ओर जगमगाहट और उल्लास का माहौल है, वहीं समाज के वंचित वर्गों तक खुशियों की यह रौशनी पहुँचाने के उद्देश्य से YSS Foundation और ओनिका सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने मिलकर “खुशियों की दीवाली” नामक एक विशेष सामाजिक पहल की शुरुआत की।

यह अभियान 16 से 20 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न इलाकों में चलाया गया, जिसके तहत सड़कों पर रहने वाले बच्चों, गरीब परिवारों और जरूरतमंद लोगों को कपड़े, मिठाइयाँ, खिलौने और स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इस पहल से 500 से अधिक बच्चों और परिवारों के चेहरों पर मुस्कान आई और उन्होंने भी दीपावली की खुशियों में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान YSS Foundation के निदेशक सचिन गुप्ता ने कहा, दीपावली केवल घरों को रौशन करने का नहीं, बल्कि दिलों में उम्मीद जगाने का त्योहार है। हमारा प्रयास है कि समाज का कोई भी बच्चा इस उजाले से वंचित न रहे। जब समाज एक साथ आता है, तभी सच्ची दीपावली संभव होती है।

वहीं ओनिका सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक ओम प्रकाश तिवारी ने कहा, यह पहल मानवता और करुणा का प्रतीक है। जब हम किसी और की खुशी का माध्यम बनते हैं, तभी दीपावली का असली अर्थ पूर्ण होता है। इस अभियान ने हमें सिखाया कि छोटी-सी मदद भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।

इस अवसर पर दोनों संस्थाओं की टीमों के साथ कई स्थानीय स्वयंसेवक भी मौजूद रहे। सभी ने जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली मनाई, दीप जलाए और उपहार वितरित किए। पूरे आयोजन में उत्साह, संवेदना और सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में ओम प्रकाश तिवारी, सचिन गुप्ता, दुर्गा प्रसाद दुबे, दिनेश कुमार, नितेश तिवारी, सोनू वर्मा, निखिल शर्मा, राजकुमार गुप्ता, तेजस गुप्ता, सुमित शुक्ला सहित कई स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहे।समारोह के अंत में YSS Foundation की टीम ने संदेश दिया —इस दीपावली किसी के चेहरे की मुस्कान बनें, तभी सच्चे अर्थों में होगा उत्सव का प्रकाश।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।