‘अगर यमुना इतनी साफ है तो 1 लीटर पानी पीकर दिखाएं’: AAP नेता सौरभ भारद्वाज
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (19 October 2025): दिल्ली में यमुना नदी की सफाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “अगर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कह रही हैं कि यमुना साफ हो गई है, तो भाजपा नेता परवेश वर्मा मेरे साथ चलें और यमुना का एक लीटर पानी पी लें, मैं मान लूंगा कि नदी सच में साफ हो गई है।” भारद्वाज ने कहा कि यमुना में झाग बनना अभी भी जारी है और दिल्ली सरकार का दावा वास्तविकता से मेल नहीं खाता।
एंटी-फोमिंग एजेंट पर उठाए सवाल
AAP नेता ने आरोप लगाया कि सरकार केवल एंटी-फोमिंग एजेंट का छिड़काव कर झाग को अस्थायी रूप से रोक रही है। भारद्वाज ने कहा, “जो झाग बनता है, वह क्यों नहीं बनेगा? क्या सरकार ने कोई नई तकनीक लगाई है, हरियाणा से कोई समझौता हुआ है, या नजफगढ़ से आने वाले नालों को बंद किया गया है? जब ऐसा कुछ नहीं हुआ, तो झाग कैसे बंद हो सकता है?” उन्होंने कहा कि पहले जब केजरीवाल सरकार ने यही तरीका अपनाया था, तब भाजपा नेताओं ने उस रासायनिक छिड़काव को “ज़हरीला” बताया था, लेकिन अब वही प्रक्रिया खुद दोहराई जा रही है।
राजनीतिक टकराव के बीच यमुना सफाई पर बहस जारी
दिल्ली में यमुना नदी की स्थिति को लेकर AAP और भाजपा के बीच लगातार बयानबाजी जारी है। भाजपा सरकार का दावा है कि हाल के महीनों में यमुना पहले से कई गुना स्वच्छ हुई है, जबकि AAP नेताओं का कहना है कि यह केवल “दिखावटी सफाई” है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार को आंकड़ों और पानी की गुणवत्ता की रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि दिल्लीवासी खुद तय कर सकें कि यमुना वास्तव में साफ हुई है या नहीं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।