New Delhi News (18 October 2025): दीपोत्सव के उल्लास और उमंग के बीच दिल्ली भाजपा ने आज दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित नये प्रदेश कार्यालय में वार्षिक ‘दिवाली मंगल मिलन समारोह’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। समारोह का मंच संयोजन मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया।
इस अवसर पर दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा तथा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सुधांशु त्रिवेदी ने पत्रकारों, पार्टी पदाधिकारियों एवं दिल्लीवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, योगेन्द्र चांदोलिया, बाँसुरी स्वराज, विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, रविन्द्र इंद्राज सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता और पत्रकार मौजूद रहे।
संगीतमय माहौल में आयोजित इस समारोह में पुरानी दिल्ली के व्यंजनों के साथ बिहार की लिट्टी-चोखा, राजस्थान की दाल-बाटी, कर्नाटक के डोसे और ग्रीन पार्क की प्रसिद्ध चाय की विशेष व्यवस्था ने सबका मन मोह लिया। भाजपा मीडिया टीम के पदाधिकारियों — विक्रम मित्तल, बृजेश राय, अमित गुप्ता और प्रवक्ताओं ने पारम्परिक अंदाज में आए हुए पत्रकारों का स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि “पिछली सरकारें दीपावली पर प्रतिबंध लगवाकर लोगों की आस्था से खिलवाड़ करती थीं, लेकिन इस बार भाजपा सरकार ने ग्रीन पटाखों के साथ परंपरा और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित किया है।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा GST में राहत और 738 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड से व्यापारियों की “डबल दिवाली” हुई है। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा कर्तव्य पथ पर डेढ़ लाख दीप जलाकर इतिहास रचने की सराहना की।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली की जनता ने 27 साल बाद भाजपा को मौका दिया है। हम इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने लोगों से ‘ग्रीन और गौरवमयी दीपावली’ मनाने की अपील करते हुए कहा कि “यह सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और जिम्मेदारी का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय से इस बार दीपावली में खुशियां लौट आई हैं और पर्यावरण के प्रति नई सजगता आई है।

भाजपा सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर ने कहा कि “दिल्ली में ट्रिपल इंजन की विकासशील सरकार है जो आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह दिवाली उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आई है।”
राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि “इक्कीसवीं सदी के सूरज के साथ दिल्ली में पहली बार ऐसी दिवाली आई है जो अंधकार नहीं, उजाले का प्रतीक बनी है। आज दिल्ली में सनातन सरकार है जो भारतीय संस्कृति के विकास के साथ सबके समग्र विकास में विश्वास रखती है।”

समारोह का समापन शुभकामनाओं और दीपोत्सव की ज्योति के साथ हुआ, जिसमें दिल्ली भाजपा ने न केवल राजनीतिक एकजुटता दिखाई बल्कि ‘हरित, सांस्कृतिक और समरस दिल्ली’ के संदेश के साथ दीपावली मनाने का संकल्प भी लिया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।