दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था: ट्रेन संचालन के समय सारणी में बदलाव

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (18 October 2025): दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने दिवाली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए अपने संचालन समय में बदलाव की घोषणा की है। डीएमआरसी ने बताया कि दिवाली की पूर्व संध्या यानी 19 अक्टूबर (रविवार) को पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रविवार के समय सुबह 7:00 बजे के बजाय सुबह 6:00 बजे से शुरू होंगी, ताकि त्यौहार के दौरान बढ़ी हुई यात्राओं को ध्यान में रखते हुए लोगों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके।

वहीं, 20 अक्टूबर (सोमवार) को दिवाली के दिन, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों पर आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवाएं रात 10:00 बजे टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होंगी। डीएमआरसी ने बताया कि दिवाली के दिन बाकी पूरे दिन मेट्रो सेवाएं सामान्य समय पर ही चलेंगी, ताकि लोग बिना किसी असुविधा के अपने परिजनों और मित्रों से त्योहार मना सकें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।